Home उत्तराखंड केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष उत्‍तराख्‍ण्‍ड
उत्तराखंड

केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष उत्‍तराख्‍ण्‍ड

रिपोर्ट   -नितेन्‍द्र कैंथोला
देहरादून 24 मई| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 26 मई से केरल की विधानसभा तिरुवनंतपुरम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 में प्रतिभाग करेंगी| इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों में महिला मंत्रियों के अलावा, विधानसभा की महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक और सांसद  शामिल होंगी।
       भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा| यह देश में पहली बार है जब महिला प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय स्तर पर इतना वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं के पर्याप्त प्रतिनिधित्व पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी *”संविधान एवं महिलाओं के अधिकार “* विषय पर अपने विचार साझा करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 27 मई को समापन सत्र का उद्घाटन करेंगे|

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड-आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ/गढवाल से हुंककार भरी, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी उत्तराखंड- आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ गढवाल...

खटीमा- यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधा

यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...