Home उत्तराखंड थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित। 15 लाख की सम्मान राशि का चेक किया भेंट।
उत्तराखंड

थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित। 15 लाख की सम्मान राशि का चेक किया भेंट।

Report- Narendra Prasad Barmola

 

लक्ष्य सेन को आल इंगलैंड बेडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदान किया 10 लाख का चेक।
थॅामस कप में भारत की जीत के लिये लक्ष्य सेन को बताया केन्द्र बिन्दु।
नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन
प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक भेंट किया। उन्होने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत की शुभकामनाये देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है। हमारे नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होगें।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...