Home उत्तराखंड देहरादून आम आदमी पार्टी के “हर गांव कोरोना मुक्त” अभियान के तहत मसूरी के खेतवाला गाँव में लगा थर्मल स्क्रीनिंग अभियान व मेडिकल कैम्प
देहरादून

आम आदमी पार्टी के “हर गांव कोरोना मुक्त” अभियान के तहत मसूरी के खेतवाला गाँव में लगा थर्मल स्क्रीनिंग अभियान व मेडिकल कैम्प

voice of mountains report
आम आदमी पार्टी अपने “हर गाँव कोरोना मुक्त गांव” अभियान के तहत  मसूरी के दूरस्थ गाँव खेतवाला में कोविड के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन के परिपूर्णता स्तर की जांच के लिए अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख रेख में एक मेडिकल कैम्प चलाया और ग्रामीणों को दवा व मास्क वितरित किये गये।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि इस कोविड काल में महामारी से निपटने के लिये आम आदमी पार्टी पूरी तरह मैदान में उतरी हुई है। आम आदमी पार्टी मसूरी में जनता की सेवा के लिए ऑटो एम्बुलेंस , दवा, राशन वितरण व कोविड पीड़ितों को भोजन पहुचाने के साथ साथ दूरस्थ गांवों में जाकर अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन के स्तर की मॉनिटरिंग कर जनता को कोविड से मुकाबला करने व  लक्षण पता चलने पर इससे निपटने के उपाय भी बता रही है।
नवीन पिरशाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की टीम के डॉ सुयेब अंसारी व अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ हमने खेतवाला में मेडिकल कैम्प लगाया गया व पूरे गाँव के लोगों  की थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन के परिपूर्णता स्तर की जांच कर कोविड से निपटने के लिए उपाय बताये गये व लोगों को मास्क व दवा भी दी गयी। आम आदमी पार्टी के इस अभियान से गाँव के लोग काफी खुश नज़र आये और केजरीवाल जी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की काफी सराहना की। आम आदमी पार्टी जल्द ही इस गांव में एक “आपका आरोग्य केंद्र” भी खोलेगी ताकि लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरी सलाह भी दी जा सके।
नवीन पिरशाली ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी  इस महामारी के दौर में अपना राजनैतिक धर्म निभाते हुए मुखर रूप से विभिन्न माध्यमों से सरकार की लचर व्यवस्था को झकझोरने व दुरुस्त करने के लिये अपनी आवाज़ बुलंद कर रही हैं लेकिन जब हम सरकार के कुप्रबंधन को उजागर करते हैं तो सरकार हम पर राजनीति करने का आरोप लगाती है। आज के इस दौर में सब समझ चुके हैं कि सरकार की क्या व्यवस्था है। भाजपा उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए घबराई है और बौखलाहट में अनर्गल बयानबाज़ी कर अपनी लोकतांत्रिक समझ के दिवालिया पन दिखा रही है।
इस कार्यक्रम के दौरान आप के मसूरी विधानसभा सचिव सुनील पंवार व सुनील  जैरवान समेत खेतवाला के सभी ग्रामवासियों  सहयोग सराहनीय रहा।
उत्‍तराखण्‍ड की अन्‍य खबरो के लिए हमारे यु टयुब पर जाऐ

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...