Home दिल्‍ली एन सी आर बाल यौन-शोषण का प्रचार करनेवाली ‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरिज को प्रतिबंधित करें!विश्व हिन्दू वाहिनी मनोज सिह रावत RSS प्रचारक
दिल्‍ली एन सी आर

बाल यौन-शोषण का प्रचार करनेवाली ‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरिज को प्रतिबंधित करें!विश्व हिन्दू वाहिनी मनोज सिह रावत RSS प्रचारक

राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू वाहिनी मनोज सिह रावत RSS प्रचारक जी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा की
*बाल यौन-शोषण का प्रचार करनेवाली ‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरिज को प्रतिबंधित करें !* –
‘ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित हो रही ‘बॉम्बे बेगम्स’ नामक वेब सीरिज में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में अश्‍लील छायाचित्र देखना, छोटे बच्चों द्वारा मादक पदार्थों का सेवन करना इत्यादि भडकाऊ और आक्षेपजनक दृश्य दिखाए गए हैं । समाज में यौन अत्याचार और बलात्कारों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, इस समय वेब सीरिज द्वारा बाल यौन-शोषण का प्रचार करना अर्थात बच्चों पर हो रहे अत्याचारों को प्रोत्साहन देना है । इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर सरकार ‘बॉम्बे बेगम्स’ वेब सीरिज पर तत्काल प्रतिबंध लगाए । साथ ही इस वेब सीरिज के निर्माता एवं प्रसारक ‘नेटफ्लिक्स’ पर भी ‘बाल न्याय अधिनियम 2015’ की धारा 77 का उल्लंघन करने का अपराध प्रविष्ट करें, ऐसी विश्व हिन्दू वाहिनी संगठन ने की है । इस हेतु संगठन द्वारा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वळसे-पाटील, साथ ही ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ को इ-मेल द्वारा निवेदन भेजा गया है ।
‘बॉम्बे बेगम्स’ इस वेब सीरिज की निर्मात्री अलंकृता श्रीवास्तव हैं तथा मुख्य भूमिका में अभिनेत्री पूजा भट है । ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग’ ने महाराष्ट्र के गृह सचिव और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इस वेब सीरिज के निर्माताओ पर अपराध प्रविष्ट करने का आदेश भी दिया है । यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है, बाल यौन-शोषण के प्रचार को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार तत्काल कार्यवाही करे, ऐसी विश्व हिन्दू वाहिनी संगठन ने की है ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...