Home दिल्‍ली एन सी आर शालीमार गार्डन में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, मेधावी बच्चों और समाजसेवियों को किया सम्मानित
दिल्‍ली एन सी आर

शालीमार गार्डन में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, मेधावी बच्चों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

गाजियाबाद (शालीमार गार्डन)। उत्तराखंड भ्रातृ समिति शालीमार गार्डन की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों, मातृशक्ति, बुजुर्गों और बच्चों ने प्रतिभाग किया।

समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीरथ सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्री रामसुंदर नौटियाल, उत्तराखंड नमामि गंगे के अध्यक्ष श्री पवन नौटियाल तथा पूर्व राज्य मंत्री श्री राम प्रताप शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर समिति के पूर्व संरक्षक एस.एन. डंगवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, रामचंद्र सिंह भंडारी, आनंद सिंह अधिकारी, लीलाधर धौलखंडी, धर्मानंद देवली, डी.एस. नेगी और प्रदीप देवली सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहे। उत्तराखंड के प्रसिद्ध गीतकार मुकेश कैथैत और सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती आशा नेगी की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं उत्तराखंड भ्रातृ समिति शालीमार गार्डन के स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष श्री नरेश देवरानी और महासचिव श्री गिरीश प्रसाद भट्ट ने अपनी पूरी टीम की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

समारोह ने प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।

शालीमार गार्डन से आर.पी. शर्मा की विशेष रिपोर्ट।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाजियाबाद-पहाड़ी लोकधुनों पर झूमा दिल्ली-NCR, उत्तराखंडी व्यंजनों का भी चढ़ा स्वाद!

वैशाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘उत्तराखंडी कौतिक 2026’, लोकगायक फौजी...

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...