दिल्ली विधानसभा के MLA’s Lounge-II में 6 नवंबर 2026 को Business Uttarayani श्रृंखला के अंतर्गत Himalayan Resources Enhancement Society द्वारा “26वाँ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” एवं “उत्सव ऊर्जा मिलन 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक एकजुटता, उद्यमिता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं मुस्तफाबाद विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट ने की। आयोजन को अधिवक्ता श्री महेश सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन Business Uttarayani के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया।
अधिवक्ता महेश सिंह बिष्ट ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। जगदीश सिंह नेगी ने Business Uttarayani के उद्देश्यों एवं समाज में सहभागिता की भावना पर प्रकाश डाला। वहीं नीरज बवाड़ी ने समाज की एकजुटता, आयोजन की गरिमा और उद्यमिता के माध्यम से समृद्ध समाज निर्माण की संभावनाओं को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में हिमाद्री प्रॉडक्शन द्वारा उत्तराखंड के लोक देवता श्री ग्वेल जी महाराज पर आधारित फिल्म “बाला गोरिया” का पोस्टर लॉन्च किया गया। साथ ही फिल्म का टीजर भी प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, प्रो. धनंजय जोशी, पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी, गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी, फिल्म निर्माता संजय जोशी, पीटीआई के वरिष्ठ अधिकारी दीपक तिवारी, वरिष्ठ कवि जयपाल सिंह रावत, त्रिलोक प्रसाद जोशी, रीमा पंत सहित उद्यमिता, समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, राजनीति, लोककला और रंगमंच से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समाज की एकजुटता की शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। राज्य निर्माण के लिए अमर बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए समाज को लक्ष्य केंद्रित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी वर्षों में आयोजन को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने का आह्वान भी किया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट लोक सेवा सम्मान 2026
कार्यक्रम में समाजसेवा, प्रशासनिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पत्रकारिता एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को विशिष्ट लोक सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
सामाजिक क्षेत्र: गढ़वाल हितैषिणी सभा, द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति, उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच, देवभूमि यूनाइटेड फ्रंट, महेश सिंह बिष्ट एवं जयेंद्र सिंह नेगी।
प्रशासनिक सेवा: जगदीश पाण्डेय IAS, किशन कुमार IAS, दीपक तिवारी PTI, नीरज तिवारी PTI, कुंदन कांसकर (Member DCPCR) एवं होशियार सिंह विधानसभा।
महिला सशक्तिकरण: सुमन मधवाल (लोकगायन), लक्ष्मी रावत (रंगकर्म), ममता पांगती (आपदा प्रबंधन), डॉ. रीमा पंत (स्वरोजगार), कविता बिष्ट (स्वरोजगार) एवं अंजना बेंजवाल तिवारी (स्वरोजगार)।
शिक्षा: प्रो. धनंजय जोशी, मदन मोहन सती (साहित्य) एवं नवीन चन्द्र पाण्डेय।
पत्रकारिता: सुनील नेगी एवं व्योमेश जुगरान।
उद्यमिता: शिशिर बुड़ाकोटी, त्रिलोक सिंह कन्याल, देवेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ जोशी एवं प्रयाग सिंह भंडारी।
कार्यक्रम ने उत्तराखंड के लोगों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सहभागिता को एक मंच प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता, लोक संस्कृति के संरक्षण और उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a comment