Home उत्तराखंड अल्‍मोडा भतरौंजखान महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी
अल्‍मोडा

भतरौंजखान महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी

भतरौंजखान (अल्मोड़ा), 12 अक्टूबर 2026।

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान, अल्मोड़ा में उत्तराखंड शासन एवं ईडीआईआई (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना 2025-26 के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उद्यमिता, स्टार्टअप और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. केतकी तारा कुमैय्यां ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईडीआईआई के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री एम.एस. रौतेला ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्टार्टअप संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना और उन्हें नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नवाचारों एवं विचारों को व्यावहारिक रूप देकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की रूपरेखा, प्रशिक्षण प्रक्रिया तथा भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

 

https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की कटिंग 90 प्रतिशत पूरी!

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी कर्नाटक खोला–सरकार की आली–रेलापाली लिंक मोटर मार्ग की...

उत्तराखण्ड क्रांति दल जिला इकाई खटीमा कार्यालय शुरुभारंभ!

खटीमा आज माननीय काशी सिंह ऐरी जी ने उत्तराखण्ड क्रांति दल जिला...

राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल सम्पादन:

राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 संस्करण का हुआ सफल...