जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी
अंडर-19 बालिका कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर हासिल किया प्रथम स्थान
कमलपुर/संगलाकोटी। चौबट्टाखाल में आयोजित प्रतिष्ठित ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी’ अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, शानदार तालमेल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए विपक्षी टीमों को पराजित किया। टीम की इस शानदार सफलता में विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अनिल नेगी का मार्गदर्शन और रणनीति महत्वपूर्ण रही।
अनिल नेगी के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने विजेता छात्राओं एवं क्रीड़ा प्रभारी अनिल नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
पहाडो की आवाज परिवार की तरफ से सभी बच्चो को हार्दिक शुभकामनाऐं।
अन्य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सकस्क्राईब करे

Leave a comment