Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली में आज से नए सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है।

सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने पहला सदस्यता फॉर्म प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान हरीश रावत ने पहला सदस्यता फॉर्म प्राप्त किया।

सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी ने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता प्रक्रिया को इस बार और सरल एवं सुविधाजनक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नया सदस्यता अभियान 20 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। सदस्यता फॉर्म प्राप्त करने का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार फॉर्म प्राप्त कर सकें।

वहीं, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

सदस्यता के लिए आवेदक को दिल्ली के आवासीय प्रमाण के रूप में आधार कार्ड अथवा अन्य वैध दस्तावेज तथा गढ़वाल मूल का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही आजीवन सदस्यता के लिए ₹2,100 शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट, UPI अथवा नगद के माध्यम से किया जा सकता है।

सभा पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील की है, ताकि संस्था के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और मजबूती दी जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सेंटर फॉर साइट इंदिरापुरम में ‘आंखों की सामान्य देखभाल एवं जागरूकता’ पर व्याख्यान

आंखों की देखभाल को लेकर वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक गाजियाबाद। बढ़ती...

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...