रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैण
मेहलचौरी। मेहलचौरी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मेहलचौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जीआईसी लातूगैर ने द्वितीय तथा कुसरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जीआईसी मेहलचौरी के नीरज ने अंडर-19 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर में चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं मार्च पास्ट प्रतियोगिता में भी जीआईसी मेहलचौरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुसरानी ने द्वितीय तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
🥇 आरकेजेएसएनएसएन गैरसैंण के खिलाड़ियों ने भी जीते कई पदक
प्रतियोगिता में आरकेजेएसएनएसएन गैरसैंण के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम किए।
दिव्यांशु (अंडर-19) ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आरुष (अंडर-14) ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, 100 मीटर दौड़ में तृतीय तथा शॉटपुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंजलि ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment