भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को दिया समर्थन
श्रीनगर गढ़वाल। GVK कंपनी द्वारा खेती का भुगतान न किए जाने के आरोप को लेकर महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी रहा। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुवॅर ने जिला अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल कपूर आर्य के साथ धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारी महिलाओं को समर्थन दिया।
दौलत कुवॅर ने धरना स्थल पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों का समाधान संवाद एवं संवैधानिक-कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
आंदोलनकारियों के अनुसार, कंपनी के मुख्य गेट पर निजी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कार्यालय के बाहर जाकर अपनी मांग रखने से रोक दिया, जिसके बाद वे वापस धरना स्थल पर बैठ गए।
मुख्य मांग: GVK कंपनी द्वारा खेती का भुगतान किए जाने तथा आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान की मांग।

Leave a comment