Report-Himansu Mehra
गौचर। जिला विज्ञान संगोष्ठी-2026 का सफल आयोजन रा. बा. इ. का. गौचर में किया गया। संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार एवं प्रस्तुतियां रखीं।
प्रतियोगिता में जे.एस.एन. इंटर कॉलेज गैरसैंण की प्रतिभागी प्रतिभा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं गैरसैंण क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान तनिष्का ने शिवांगी पब्लिक स्कूल पोखरी तथा तृतीय स्थान दिव्यांशु जोशी ने रा. इ. का. गोपेश्वर ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संपादन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली एवं प्राचार्य डायट आदरणीय आकाश सारस्वत जी, खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग आदरणीय अनिनाथ जी, प्रधानाचार्य रा. बा. इ. का. गौचर डा. सुमन ध्यानी शर्मा, जिला मंत्री आदरणीय वीरेन्द्र नेगी जी सहित ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र शाह, जगदीश कंसवाल, सुरेन्द्र राणा, सुभाष सती, दीपक सती, गीता डिमरी, आशादीप मैठाणी एवं श्रद्धा रावत का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने संगोष्ठी को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी मार्गदर्शक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं तथा रा. बा. इ. का. गौचर के समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा रावत सहित सभी विजेता प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को विद्यालय परिवार एवं आयोजकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगोष्ठी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Leave a comment