रिपोर्ट लोकेन्द्र रावत
एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल को अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने आज अपने कार्यालय में भव्य स्वागत फूल मालाओं से ओर एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्याक्रम का संचालन सुनील नाथन बिष्ट ने किया।अन्य महानुभावों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।अक्षत नाट्य संस्था जो विगत कई वर्षो से समाज के विभिन्न विषयों पर नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम करते आ रही है।जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य,नशा, पर्यावरण,बाल संरक्षण,बेटी बचाओ बेटी बचाओ अन्य विषय पर कार्य कर रही है।इसके अलावा समाज की बेटियों ओर महिलाओं की हिंसा ओर उनके अत्याचार पर आधारित रिखुली लघु गढ़वाली फिल्म में भी बड़ा योगदान रहा है। स्थानीय कलाकारों ओर स्थानीय लोगों के घरों, जंगलों ओर अपनी पुरानी संस्कृति पर यह फिल्म बनाई गयी थी।जिसे सभी दर्शकों ने खूब सराहना की।

Leave a comment