Home दिल्‍ली एन सी आर पूर्व नगर निगम पार्षद गाजियाबाद स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल की 7वीं पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजली
दिल्‍ली एन सी आरपौडी

पूर्व नगर निगम पार्षद गाजियाबाद स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल की 7वीं पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजली

रिपोर्ट महिपाल रावत

पूर्व नगर निगम पार्षद गाजियाबाद स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल की 7वीं पुण्‍यतिथि पर आज उनके परिवार और समाज से जुडे लोगो द्वारा आज श्रद्धांजली दी गई। व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल जी 1997 मे भारतीय जनता पार्टी के समय मे गाज़ियाबाद नगर निगम का मनोनीत पार्षद बनाए गए थे आप 1997 से 2002 तक पार्षद रहे । स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल हमेशा समाज से जुडे रहे और समाज हित मे कार्य करते रहे।

स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल गढ़वाल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष के पद पर 1975 से 1985 तक रहे ।। और लाल क्वार्टर में राम लीला मंचन के अध्यक्ष के पद पर 10 वर्षों तक सेवा करते रहे।

आप तकनीकी रूप में फाउंड्री इंजीनियर रहे और अनेक प्रकार के तकनीकी के जानकार और लोगों को अपनी तकनीकी शिक्षा से सहयोग करते रहे ।।

वे हेमवती नंदन जी की पार्टी के गाजियाबाद में उपाध्यक के पद पर कार्य किया।।

1980 में स्वर्गीय मुकंद राम पोखरियाल जी, श्री Hemwati Nandan Bahuguna द्वारा स्थापित Democratic Socialist Party (डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी) में गाज़ियाबाद में जिला उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय रहे। बाद में आप भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर और पार्षद बनने के बाद भी समाज से जुडे रहे।

उनके सुपुत्र राकेश पोखरियालजी नेआज उनके बारे मे बताते हुए कहा की उनमे पहाड पीढ़ा थी  उन्‍होने पूर्व पार्षद दिल्‍ली नगर निगम खुशालमंणी धिण्डियाल कोटला जो पूर्व भाजपा के 29 साल तकपार्षद थे के साथ नैनीडाडा खण्‍ड क्षेत्र मे काफी विकास कार्यो मे अपनी भुमिका अदा की  नैनीडांडा की दिल्‍ली एंव एन सी आर मे पहाड प्रवासियों के लिए हर संभव मदद मे रहते थै।

बताते चले स्‍व प. मुकन्‍द राम पोखरियाल जी  उत्‍तराखण्‍ड से ग्राम बराथ तल्‍ला नैनीडांडा विकास खण्‍ड पौडी जिले के थे और हमेशा पहाड हित मे उनकी हमेशा उनकी भागेदाारी रही।  पहाडो की आवाज परिवार की तरफ से श्रद्धांजली। बराथ गांव पौडी मे प्रसिद्व गांव रहा है जिस गांव मे स्‍व मुकन्‍द राम पोखरियाल के अलावा प्रथम ब्‍लाक प्रमुख एंव स्‍वतंत्रता सेनानी रहे स्‍व शिशराम पोखरियाल जी एंव स्‍व गीता राम पोखरियाल जी भी इसी गांव से रहे है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...