Home उत्तराखंड पौडी असम राइफल्स के 22वें स्थापना दिवस पर हर्षपाल सिंह रावत बने वारंट ऑफिसर इलाके में खुशी का माहौल!
पौडी

असम राइफल्स के 22वें स्थापना दिवस पर हर्षपाल सिंह रावत बने वारंट ऑफिसर इलाके में खुशी का माहौल!

रिपोर्ट महिपाल रावत नैनीडांडा

असम राइफल्स | 01 अगस्त 2026

आज असम राइफल्स की 22वीं वाहिनी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सैन्य गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष रैंक सेरेमनी में जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान पौडी के नैनीडांडा  क्षेत्र के हवलदार हर्ष पाल रावत को पदोन्नत कर वारंट ऑफिसर के पद पर सुशोभित किया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कंधे पर नया रैंक लगाया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

हर्षपाल सिंह रावत वारंट ऑफिसर
हर्षपाल सिंह रावत वारंट ऑफिसर

इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। साथी जवानों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

वारंट ऑफिसर हर्ष पाल रावत ने अपनी पदोन्नति का श्रेय अपने परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों और अपनी यूनिट को दिया और देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बताते चले ग्राम मजेडा तल्ला नैनीडांडा हर्षपाल सिंह रावत पुत्र श्री राजेंद्र सिंह रावत पिछले 29 साल से असम राइफल में सेवा कर रहे है देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं असम राइफल के शहीद परिवारों को मिलने वाली सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं जिसकी बदौलत बहुत से बच्चों को असम राइफल में देश सेवा करने का मौका मिला एक ऐसा फौजी जिन्होंने लगातार नशा मुक्ति के लिए काम कर रहे हैं एक ऐसा फौजी जिसने कभी भी किसी भी प्रकार का नशे का सेवन नहीं किया हमेशा नौजवानों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं खेलकूद के मैदान में बच्चों को हमेशा प्रोत्साहन करते हैं एक ऐसा फौजी जिनकी हर तरफ तारीफ हो रही है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डाडामण्डी में विकास खण्ड स्तरीय शरद एवं शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने किया शुभारम्भ।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल विकास खण्ड द्वारीखाल के डाडामण्डी क्रीडा स्थल में विकास...

पौडी-जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को जनता इण्टर...

पौडी-जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर, संगलाकोटी की पाँच छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत 16 वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026...

पौडी- श्री प्रीतम सिंह रौतेला लगातार चौथीवार निर्विरोध प्रबन्धक निर्वाचित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत श्रीमान मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के पत्र/पत्रांक...