Home उत्तराखंड चमोली चमोली- उत्तराखंड क्रांति दल ने पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर लेकर भेंट-वार्ता
चमोली

चमोली- उत्तराखंड क्रांति दल ने पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर लेकर भेंट-वार्ता

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

आज दि0 30 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी से जनपद चमोली के चांई-ज्योतिर्मठ में उत्तर भारत के एकमात्र पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भेंट-वार्ता की गई। मुख्य कार्याधिकारी ने अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि ज्योतिर्मठ के चांई गाँव में माता सीता का पौराणिक मन्दिर बहुत ही दयनीय स्थिति में है और माता सीता की शिला को अन्यत्र एक कमरे में रखकर पूजा की जा रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बी0के0टी0सी0 द्वारा पूर्व में मन्दिर निर्माण हेतु टेण्डर भी जारी किया गया था परन्तु विभागीय मनमानी के कारण उसे बाद में निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनता का कहना है कि बी0के0टी0सी0 के अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण में अपनी मनमानी करने का प्रयास किया जबकि स्थानीय जनता मंदिर को भभ्य व स्थानीय संस्कृति के अनुसार बनाना चाह रही थी। उन्होंने अध्यक्ष को चेतावनी दी कि अगर अतिशीघ्र जनभावना के अनुरूप मंदिर का निर्माण न किया गया तो उनका घेराव किया जाएगा।केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल जी ने कहा कि यदि बी0के0टी0सी0 द्वारा अतिशीघ्र मंदिर निर्माण न करवाया गया तो उक्रांद उग्र आंदोलन करेगा।

केंद्रीय महामंत्री व तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि हेमंत द्विवेदी पर कई आरोप पूर्व में भी लगे हैं उनकी भी जाँच होनी चाहिए और अब बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद उन्हें चाहिए था कि नैतिकता के आधार पर वे अपने पद से तत्काल स्तीफा दें। उत्तराखंड क्रांति दल करोड़ो सनातनियों की आस्था पर हुए कुठाराघात के लिए अध्यक्ष के स्टीफे की माँग करता है।
केंद्रीय सचिव सौम्य चौधरी ने कहा कि आज बी0के0टी0सी0 गले-गले तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि बी0के0टी0सी0 के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण पर जो अनियमित्ता के आरोप लगे हैं उनकी भी अतिशीघ्र जाँच हो और उन्हें तत्काल पद से हटा दिया जाय।
नगर अध्यक्ष ऋषिकेश राजेन्द्र गुनसोला ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी पर शासन-प्रशासन को अपराधियों पर और कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए व अन्य मंदिरों में भी जाँच करनी चाहिए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला, चमोली जिला उपाध्यक्ष अनिल राणा, रमेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...