Home उत्तराखंड चमोली जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण संपन्न।
चमोली

जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण संपन्न।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में जिला कांग्रेस कमेटी चमोली द्वारा नवगठित संगठन के पदाधिकारियों के सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवचयनित सदस्यों का वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा नियुक्ति पत्र सौंपकर अभिनंदन किया गया।

समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बिरेंद्र सिंह रावत “थोकदार”, प्रदेश महामंत्री श्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार डिमरी, बद्रीनाथ विधानसभा के माननीय विधायक श्री लखपत बुटोला जी, कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री मुकेश नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद बैंखोरी, नगर अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा रावत तथा श्री गिरीश चंद्र आर्य, पीसीसी सदस्य श्री प्रमोद बिष्ट जी, श्री अरविंद नेगी जी सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर इकाइयों के प्रतिनिधि, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंह पवार, श्री अजय किशोर भंडारी, श्री सुनील कुमार, जिला महामंत्री श्री संदीप झिंगवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री विजय हिंदवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्री गोविंद सजवाण, कार्यालय प्रभारी श्री मनमोहन ओली, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पूनम रावत, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष श्री गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी श्री प्रकाश रावत, पूर्व जिला महामंत्री श्री संदीप पटवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...