Home उत्तराखंड चमोली कर्णप्रयाग-ईड़ाबधाणी वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
चमोली

कर्णप्रयाग-ईड़ाबधाणी वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर बीती रात हुई भारी वर्षा के बाद की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड से गुजरने वाले नाले का अवलोकन किया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भू-धंसाव की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नालियों के निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...