Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली-उत्तराखण्डी (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला विनोद नगर मे।
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली-उत्तराखण्डी (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला विनोद नगर मे।

रविवार,26 जुलाई 2026, डॉ विनोद बछेती जी के संरक्षण एवं उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच, दिल्ली और डीपीएमआई के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्डी (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं की केंद्र ग्रेट मिशन स्कूल, पश्चिमी विनोद नगर, दिल्ली 110092.  में भुम्याळ विकास मंच, म्यर पहाड़ और नवचेतना विकास समिति (गैरसैंण) के सौजन्य से चल रहे कक्षा का शुभारंभवॉइस ऑफ माउंटेन के चेयरमैन और समाजसेवी श्रीमान जगमोहन सिंह रावत ‘जिज्ञासु’ जी, समाजसेवी श्री तेजपाल रावत जी, ग्रेट मिशन स्कूल वेस्ट विनोद नगर की प्रधानाचार्य श्रीमती माया मठपाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने कक्षा में बच्चों को अपने आशीष बचन देकर उनका मार्गदर्शन भी किया। उत्तराखंडी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं की समिति से श्री प्रदीपबौंठियाल जी भी उपस्थितिथि रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कक्षा में हर सप्ताह एक उत्तराखंड संबंधित विषय पर प्रतियोगिता किया जाता है इस सप्ताह का विषय उत्तराखंड के मेले और पर्व था।
जिसके विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं 👉
1. रिया बैला
2. हर्षित देवतला
3. जय रतूड़ी

बच्चों को पुरस्कार एवं जलपान आज के मुख्य अतिथि  वॉइस ऑफ माउंटेन के चेयरमैन और समाजसेवी श्रीमान जगमोहन सिंह रावत ‘जिज्ञासु’ जी और समाजसेवी श्री तेजपाल रावत जी द्वारा किया गया।  आज कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों और अतिथियों में ग्रेट मिशन स्कूल की अध्यापिका उर्मिला भारद्वाज, कुंदन भैंसोड़ा जी, बहादुर सिंह नेगी जी, मीडिया से डी एस नेगी जी। महावीर सिंह बिष्ट जी, श्री लेखपाल जी, नवीन भट्ट जी, सुरेंद्र बिष्ट जी, संजय रावत (संजू), आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...

श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी की वतन वापसी हेतु आर्थिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों की सूची

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी पिछले 9 वर्षों...

दिल्ली में आरोग्य भारती का बड़ा संकल्प: ‘केवल इलाज नहीं, बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली बने प्राथमिकता’

आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत का प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; दिल्ली के...