Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।
पौडी

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन आज भी 70 वर्ष पार कर चुकी कई महिलाओं के लिए एक लम्बी लड़ाई और थका देने वाली लड़ाई बन गई है।कागजों पर योजना सरल दिखती हैं लेकिन जमीन पर महिलाओं को पेंशन पाने तक पहुंचने में कई रुकावटें व परेशानी झेलनी पड़ती है।

रिखणीखाल प्रखंड के दूरस्थ व सीमान्त गाँव सिलगांव की 70 वर्षीय महिला श्रीमती सुधा देवी पत्नी स्वर्गीय सुल्तान सिंह (01.01.1957) एवं 61 वर्षीय महिला श्रीमती भगती देवी पत्नी चन्द्र सिंह (01.01.1965) वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए कई सालों से अपने निर्वाचित प्रतिनिधि का चक्कर काटते काटते ऊब गये हैं व थकान महसूस कर रहे हैं। लेकिन फिर भी वृद्धावस्था पेंशन के कागजात नहीं बन रहे हैं।

जबकि उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री जी का स्पष्ट कहना है कि,60 साल पूर्ण होते ही किसी भी महिला,पुरुष की वृध्दावस्था पेंशन स्वतः चालू हो जायेगी।अभी तक सुधा देवी को पेंशन लेते हुए 10 साल हो जाने थे,लेकिन सिस्टम की कार्य प्रणाली, लापरवाही,अकर्मण्यता, चुनावी द्वेष भाव, मनमुटाव आदि कारणों से ये लोग पेंशन पाने से दूर हैं।

क्या जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग आदि इनकी समस्या का समाधान करने का प्रयत्न करेंगे!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्राम डांगी में प्रशासक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनता दर्शन कार्यक्रम में आयी शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान, दिए...

पौड़ी में गुलदार के हमले में मासूम की मौत से भड़का जनआक्रोश, वन मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पौड़ी जनपद के खांड्यूंसैंड क्षेत्र में गुलदार के...

पौडी-यमकेश्वर में चकबंदी जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों ने समझा स्वैच्छिक चकबंदी का महत्व

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाई रुचि, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी भरे...