Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल-पिछले बरसात से टूटी सड़क के पुश्ते का निर्माण अभी तक भगवान भरोसे!
पौडी

रिखणीखाल-पिछले बरसात से टूटी सड़क के पुश्ते का निर्माण अभी तक भगवान भरोसे!

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

लैंसडौन विधान सभा के द्वारी-भौन सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारी के पास विगत बरसात के आसमानी पानी के तीव्र बहाव के कारण इस सड़क मार्ग का पुश्ता टूट कर बह गया था,जो कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन है।पुश्ते की टूटने की सूचना कई बार सम्बन्धित अवर अभियन्ता पी एम जी एस वाई को देते रहे हैं। फिर भी विभाग की उदासीनता,लापरवाही व धनाभाव आदि कारणों से इसका निर्माण व मरम्मत कार्य नहीं हो सका।

द्वारी-भौन सड़क मार्ग का एक बड़ा भाग टूटने के कारण इस जगह पर व अन्य 2-3 जगहों पर भी सड़क यातायात के लिए सकरी हो गई है।जिससे वाहनों के यातायात व आवाजाही में परेशानी हो रही है।अब अगला बरसात नजदीक है,जमीन गीली होने के कारण धसांव बढ सकता है तथा दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहेगी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक साल का समय बीत जाने के बाद भी पुश्ता निर्माण नहीं हो सका।उनकी शासन प्रशासन से गुजारिश है कि इस बरसात से पूर्व इस सड़क मार्ग पर स्थित सभी पुनर्निर्माण कार्य मरम्मत आदि कार्य शीघ्र किये जायें। ये यहाँ के लोगों व समय की मांग है। जानकारी देने वालों में प्रीतम सिंह नेगी,पूरण सिंह नेगी, जितेन्द्र नेगी,विनोद मैंदोला,आदि कई ग्रामीण रहे हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी में पांच विभूतियों को मिला ललित मोहन कोठियाल स्मृति नागरिक सम्मान

रिपोर्ट जगमोहन डांगी पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण एवं जागरूक...

नैनीडांडा/लैंसडाउन: उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनवर सिंह रावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट महिपाल रावत नैनीडांडा/लैंसडाउन। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के वरिष्ठ नेता एवं...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रिपोर्ट दरवान सिह रावत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और विशेष समरसता भोज...