Home उत्तराखंड पौडी गढ़कोट में कालानाथ भैरव बाबा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
पौडी

गढ़कोट में कालानाथ भैरव बाबा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी

पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल की मनियारस्यूं पट्टी के ग्राम गढ़कोट में कालानाथ भैरव बाबा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और प्रवासी बंधुओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि भैरव बाबा का अनुष्ठान 20 जून से शुरू हुआ। तीन दिनों तक गंगा स्नान, मूर्ति पुनर्स्थापना, रात्रि कीर्तन-भजन और मंडाण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिवस पर गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए शांति पाठ, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, अंजू रावत, जगमोहन डांगी और जसवीर रावत ने मंदिर पहुंचकर बाबा भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि गढ़कोट स्थित भैरव बाबा मंदिर पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत रमणीक स्थल पर स्थित है, जहां से चारों दिशाओं का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां के भैरव बाबा को लंगूर गढ़ी भैरव का अंश माना जाता है।

गढ़कोट गांव के प्रवासियों की सामाजिक संस्था गढ़कोट भ्रात मंडल पिछले दस वर्षों से गांव को संगठित कर आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। संस्था ने गढ़वाल के ऐतिहासिक स्थल लकुंदर गढ़ी स्थित प्राचीन नागदेव मंदिर और गढ़कोट की ऊंची चोटी पर स्थित कुलदेवी मां भुवनेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस बार भैरव बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सविता देवी के सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य टीन शेड का निर्माण कराया गया। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी आवश्यक मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि गढ़कोट गांव का विकास सामूहिक भागीदारी और संगठित समाज की मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के चलते गढ़कोट को हेरिटेज गांव का दर्जा दिया जा सकता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान घंडियाल अनीता देवी, महिला मंगल दल धारी, महिला मंगल दल बुटली, पूर्व प्रधान प्रिया रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, वरिष्ठ नागरिक पीतांबर सिंह रावत, गढ़कोट भ्रात मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, बालम सिंह रावत, विनोद रावत, संजय रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  1. अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे
  2. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  3. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  4. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  5. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्राम डांगी में प्रशासक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनता दर्शन कार्यक्रम में आयी शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान, दिए...

पौड़ी में गुलदार के हमले में मासूम की मौत से भड़का जनआक्रोश, वन मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पौड़ी जनपद के खांड्यूंसैंड क्षेत्र में गुलदार के...

पौडी-यमकेश्वर में चकबंदी जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों ने समझा स्वैच्छिक चकबंदी का महत्व

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाई रुचि, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी भरे...