यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, योग को दिनचर्या शामिल करने की अपील। खटीमा उत्तराखण्ड दल के ब्रांड फायर युवा नेता और कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ के विशेष अवसर पर समस्त प्रदेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर हैं। जो आज पूरी दुनिया में जीवन जीने राह दिखा रही हैं। केवल योग शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर,मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरौने का माध्यम है। आज की व्यस्त और शारीरिक आरोग्यता के लिए नियमित योगाभ्यास जरुरी हो गया है। यूकेडी केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह मनोला ने विशेषकर युवाओं बुजुगों से अपील की अपने दैनिक जीवन में योग जरूर अपनाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राज्य निर्माण कर सकता हैं। आइये इस योग दिवस पर हम सभी योग करने संकल्प लें। खुद को व समाज को निरोगी बनाए।
अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्यों के साथ मेल कर सकते है या संपर्क करे
jagjigyasu@gmail.com 8851979611
पहाड से जुडी अन्य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.facebook.com/Voicemountains
https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
whatsupgroup https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment