देश

पटियाला-शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*

शुरबीर सिंह पंवार जी गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के संरक्षक पद पर मनोनयन*
*************
पटियाला :- गढ़वाली समाज के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि पटियाला शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सांस्कृतिक चिंतक श्री शुरबीर सिंह पंवार जी को गढ़वाली प्रतिनिधि सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया है। विगत रविवार को बठिंडा बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें सरक्षक के पद पर चुना गया.
श्री पंवार जी का यह चयन उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान, सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाजहित में उनके समर्पित प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने सदैव गढ़वाली भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता एवं एकता का भाव सुदृढ़ हुआ है।वो गढ़वाल सभा पटियाला के भूतपूर्व प्रधान भी रह चुके है और विभिन्न पदों पर भी कार्य किया हैँ. वो विगत चार दशकों से अपने पहाड़ी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैँ.
गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री पंवार जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सभा को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी तथा संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने श्री पंवार जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि उनके संरक्षण में गढ़वाली प्रतिनिधि सभा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी!

Related Posts