Home Uncategorized मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
Uncategorizedहरिद्वार

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
आगामी कुम्भ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मेला प्रशासन द्वारा कुम्भ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा भी की जा रही है।
मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर कुम्भ मेला के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में निर्मित किए जा रहे 90 मीटर स्पान के पुल के निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रु. 1659.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह कंपोजिट स्टील पुल दो लेन का होगा। इस पुल का निर्माण कार्य गत 28 जनवरी को प्रारंभ हुआ है, जिसे आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता निर्माण कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता की नियमानुसार समय-समय पर जांच की जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

हरिद्वार -उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘ राष्ट्रीय हिंदी व्याख्यानमाला ‘ का आयोजन

हरिद्वार, 30 सितंबर ,2026 उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के ‘भाषा एवं आधुनिक...

बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन...