Home उत्तराखंड देहरादून दून-आशा फैसिलेटेटरो की मांगो को लेकर प्रधानमंत्री एंव मुख्‍यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्‍यम से सौपा ज्ञापन।
देहरादून

दून-आशा फैसिलेटेटरो की मांगो को लेकर प्रधानमंत्री एंव मुख्‍यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्‍यम से सौपा ज्ञापन।

देहरादून- काफी लम्‍बे समय से आशाफैसिलिटेटरों की अपनी मांगो को लेकर लगातार राज्‍य सरकारो एंव केन्‍द्र से अपनी मांगो को करती आई है। समय समय पर धरना प्रदर्शन एंव ज्ञापन के माध्‍यम से राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रीयों एंव केन्‍द्र को अपनी बात पहूंचाने का प्रयास किया है। आज अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन एंव आशा फैसिलेटटर एंव कार्यकर्ता संगठन जिला देहरादून ने बिभिन्न मांगो के निराकरण हेतू प्रधानमंत्री भारत सरकार एंव मुख्‍यमंत्री उततराखण्‍ड को ज्ञापन सौपा। देश भर मे सभी आशाफैसिलेटटरों द्वारा अपनी मांगो को लेकर जिला संगठनो द्वारा राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रीयों एंव प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा जा रहा है । संगठन की महामंत्री रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्टीय उपाध्यक्ष /आशा फैसिलेटटर प्रदेश महामंत्री ने बताया की हम का हम काफी समय से अपनेमानदेय यात्रा भाता एंव अन्‍य मांगो को लेकर सरकार से गुहार लगाते आ रहे है। उन्‍होने बताया की देश भी मे ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्‍यम से भेजे जा रहे है।

आशाफैसिलिटेटर के प्रमुख न्यायोंचित मांगों को पूर्ण करने की संगठन मांग करता है
आशाफसिलिटेटरो की कुछ निम्नलिखित समस्याएं है जिनका बिंदुवार उल्लेख किया जा रहा हैं
1 आशाफैसिलिटेटर को 25 दिन की मोबिलिटी के स्थान पर 30 दिन का निश्चित मानदेय दिया जाए
2 आशाफैसिलिटेटर की स्टेशनरी व यात्रा भत्ता दिया जाये
3 आशा बहनों की वृद्धि की अपेक्षा आशा आशाफसिलिटेटरो के अन्य भत्ते न्यून की जा रही है जो कि किसी भी स्तर से न्यायपूर्ण नहीं है
4 आशाफैसिलिटेटर को पी0 एल0ए0 एवं वी एच एस एन सी एवं महिला आरोग्य समिति बैठक का मानदेय रु 100 प्रति बैठक के स्थान पर रु 800 किया जाए क्योंकि आशाफसिलिटेटरो को बैठक करने हेतु क्षेत्र में जाने के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण रिजर्व वाहन करके भी जाना पड़ता है
5 आशाफैसिलिटेटर को सामाजिक सुरक्षा की दृष्टिगत नियमावली से आच्छादित किया जाए
6 आशाफैसिलिटेटर को पूरे राज्य में गर्मी एवं सर्दी की वर्दी एक ही रंग की दी जाए न कि अलग लग रंगों की
7 आशाफैसिलिटेटर को राज्य कर्मचारियों की भांति अवकाश की सुविधा दी जाए
8 आशा एवं आशाफैसिलिटेटर को पालसपोलियो ड्यूटी का रु 100 प्रतिदिन से बढ़ाकर रु 600 प्रति दिन किया जाए
9 आशाफैसिलिटेटरको कार्य के दौरान दुर्घटना अथवा मृत्यु होने पर 10 लाख दिया जाए ।
आज ज्ञापन देने वालो मे लक्ष्‍मी कुमरेती, आनन्‍दी गोदयाल, कुसुम चौहान, मकानी रावत, हरी देवी मंजू कला अनीता सुरेंद्र कौर मीनू पूजा वंदना बबली लक्ष्मी देवी सुचिता कांता बेदी अपर्णा प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकांत भारतीय मजदूर संघ, सुनील बिष्ट जिला संगठन मंत्री भारतीय संगठन, पदाधिकारी अवनीश कांतइत्‍यादि शामिल थे।
साथ ही ज्ञापन के प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री जी उत्तराखंड, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड शासन , महानिदेशक चिकित्सास्वास्थ्य, परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून एंव निर्देशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड देहरादून को भी भेजी गई है।
अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगी। जागरुक बने। प्रधान को इस बार इस संदर्भ से बात करे बैठक करे।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...