Home उत्तराखंड देहरादून गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सौंपा चैक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने हेतु
देहरादून

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सौंपा चैक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने हेतु

दिल्ली एनसीआर स्थित उत्तराखंड प्रवासियों की लब्ध-प्रतिष्ठित सामाजिक व वरिष्ठ सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने आज सभा अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत व महासचिव श्री पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को चाणक्य पुरी स्थित उत्तराखंड निवास में अभी हाल ही में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों मुख्य रूप से धराली व थराली में आयी प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में तीन लाख इक्कावन हजार रुपए का चैक सौंपा।

शिष्टमंडल में सभा अध्यक्ष आदरणीय सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन कुमार मैठानी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह नेगी कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह महर व सीमा गुसांई शामिल थे।

सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि सभा की इस पहल की मुख्यमंत्री धामी जी ने भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए प्रवासियों की अपनी अपनी मातृ-भूमि की सेवा में इसे महत्वपूर्ण भूमिका बताया। महासचिव पवन मैठानी ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि सभा हमेशा से ही आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ सहयोग करती रही है, चाहे उत्तरकाशी में आया भूकंप हो या केदारनाथ आपदा हो या इस वर्ष धराली-थराली में प्राकृतिक आपदा हो, सभा ने हर समय अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।

सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया की गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा को मध्य नजर रखते हुए सभा में अलग से एक आपदा राहत कोष स्थापित किया। जिसमें सभा सदस्यों से ऑन लाइन दान देने की अपील की गयी। हमें बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सभा सदस्यों व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सभा के आपदा राहत कोष में दिलखोलकर दान दिया।

सभा कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि सभा को 80G की सुविधा प्राप्त है, जिससे सभा के आपदा राहत कोष में दान देने वालों 80G तहत आयकर में छूट मिलेगी।
अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगी। जागरुक बने। प्रधान को इस बार इस संदर्भ से बात करे बैठक करे।

Related Articles

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...