Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी-पौधारोपण और सफाई अभियान चलाकर मनाया पर्यावरण दिवस ‌
पौडी

पौड़ी-पौधारोपण और सफाई अभियान चलाकर मनाया पर्यावरण दिवस ‌

रिपोर्ट अभिषेक नेगी

पौड़ी । जिले के विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत गिदरासू में ब्लॉक प्रशासन ने पौधारोपण और सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण दिवस मनाया। खंड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत गिदरासू के पंधेरा धारा में पौधारोपण और सफाई कार्यक्रम

आयोजित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया, कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण में वृद्धि करनी होगी इसके लिए सरकार द्वारा भी ठोस नीति अपनाई जा रही है, वनों के संरक्षण, अधिकार तथा पर्यावरणीय असुंतलन आदि को लेकर राज्य में अनेक जनांदोलन चले हैं और कुछ तो अभी भी चल रहे हैं, बताया कि वनों के अवैध कटाई व वनाग्नि जैसे घटनाओं से पर्यावरण प्रदूषित होता है इसके लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करती है कि वनों को नुकसान ना पहुंचाया जाएं उन्होंने ग्रामीणों को वन नीति व पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंगल दलों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों के चहुंमुखी विकास व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए महिला मंगल दलों का विशेष योगदान है और अनेक सामाजिक कार्य कर रहे हैं।


इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद भट्ट, एडीओ पंचायत मेघराज सिंह,ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सिविल सोयम रेंजर अनिल वर्मा,कृषि विभाग,उद्यान विभाग, बाल विकास स्वास्थ्य विभाग वन विभाग हिमांशु नेगी, पपेन्द्र कुमार ग्राम प्रशासक व रीप, एनआरएलएम आदि शामिल रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...