Home उत्तराखंड पौडी पौडी- पर्यावरण दिवस पर विधायक पोरी ने किया वृक्षारोपण ।
पौडी

पौडी- पर्यावरण दिवस पर विधायक पोरी ने किया वृक्षारोपण ।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा पौड़ी के विकास खण्ड पौडी के अंतर्गत ग्राम ओणी असनोली में विधायक पौडी राजकुमार पोरी ने ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया, कहा कि हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए पर्यावरण का संतुलन होना आवश्यक है, प्रकृति के इस अनमोल खजाने को संजोए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए अपने आस पास वृक्षारोपण की वृद्धि में बढ़ावा करें जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे, अगर वृक्ष रहेंगे तो हमें स्वच्छ हवा पेयजलापूर्ति मिलेगी और हमारा पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। विधायक ने उत्तराखंड में हुए वृक्षांदोलन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कहा कि वनों के संरक्षण, अधिकार तथा पर्यावरणीय असुंतलन आदि को लेकर राज्य में अनेक जनांदोलन चले, रंवाई आंदोलन, चिपको आंदोलन, 1977 का वन आंदोलन, डूंगी पैंतोली आंदोलन, पाणी राखो आंदोलन, रक्षा सूत्र आंदोलन, झपटो छीनो आंदोलन सहित इसके उदाहरण हैं उन्होंने रक्षा सूत्र आंदोलन का एक नारा देकर संदेश दिया ‘ ऊंचाई पर पेड़ रहेंगे नदी ग्लेशियर से टिके रहेंगे, पेड़ कटेंगे पहाड़ टूटेंगे, बिना मौत के लोग मरेंगे जंगल बचेगा, देश बचेगा गांव खुशहाल रहेगा। इसके उपरान्त विधायक पोरी ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण के साथ साथ वृक्षों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकशाल ग्राम विकास अधिकारी पौड़ी सौरव हांडा, विधायक प्रतिनिधि सुशील रावत, ग्राम प्रशासक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...