Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर-शिविरार्थियों ने सीखे जड़ी बूटी उत्पादन से स्वरोजगार करने के गुर
चमोली

गोपेश्वर-शिविरार्थियों ने सीखे जड़ी बूटी उत्पादन से स्वरोजगार करने के गुर

शिविरार्थियों ने सीखे जड़ी बूटी उत्पादन से स्वरोजगार करने के गुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर स्वयं सेवियों ने जड़ी-बूटी शोध संस्थान, मण्डल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

संस्थान के प्रभारी निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सीपी कुनियाल ने कहा कि जड़ी बूटी उत्पादन से स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर खुल रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को औषधीय पौधों, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों एवं जैव-विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए।।

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविन्द भंडारी ने औषधीय पौधों की महत्ता उनके वैज्ञानिक अध्ययन एवं व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी।

शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र में
समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को धूम्रपान व तम्बाकू निषेध में बारे जानकारी की गई ।

अपराह्न के सत्र में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोपेश्वर की वरिष्ठ राज योग प्रशिक्षक बीके किरन ने अध्यात्म से तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर एक विशेष व्याख्यान दिया।

शिविर के सायंकालीन सत्र में सुप्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी राकेश गैरोला ने स्वयं सेवियों को पर्यावरण से जोड़ते हुए एक सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक जगदीश टम्टा ने स्वयं सेवियों को अपने आशीर्वचन द्वारा प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ डीएस नेगी, डॉ प्रेमलता, सौम्या गैरोला, सत्यम गैरोला, ललित किमोठी, मनवर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...