Home उत्तराखंड देहरादून दून-दीपावली पर कैमिकल युक्त पटाखों,बमों से पैदा असहनीय ध्वनि पर रोक के लिए भेजा पत्र।
देहरादून

दून-दीपावली पर कैमिकल युक्त पटाखों,बमों से पैदा असहनीय ध्वनि पर रोक के लिए भेजा पत्र।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में दीपावली पर कैमिकल युक्त पटाखों,बमों से पैदा असहनीय ध्वनि तथा वायु प्रदूषण पर कठोर नियंत्रण हेतु तत्काल कदम उठाकर वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने का अनुरोध करते हुए,संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से उठाई गई आवाज।राज्यपाल, मुख्यसचिव, सचिव प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड को भेजे गए पत्र मैं कहा गया है की दीपावली पर खुशियों को अभिव्यक्त करने के लिए भयंकर आवाज वाले पटाखे आतिशबाजी भी शामिल होती हैं।परंतु इन कृत्यों से यदि बीमार,असहाय,वृद्धजनों,वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में कठिनाई,मानसिक शारीरिक आघात पहुंचे तो उनके लिए यह पर दुखदाई साबित होता है। संगठन सचिव सुशील त्यागी ने बताया है की सर्वोच्चन्यायालय के 24अक्टूबर24 के आदेश के अनुपालनमेंदिल्ली,पंजाब,हरियाणा,बिहार,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,कर्नाटक आदि राज्यों मे  केवल ग्रीन पटाखो के सीमित तथा समयबद्ध प्रयोग हेतु सख्त कदम उठाए गए हैं।परंतु उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उपरोक्त आदेशों के अनुपालन में आमजन को जागरूक करने तथा नियंत्रण हेतु कोई कदम नहीं उठाए गए हैं जो पर्यावरण प्रेमीजनों के लिए दुख का विषय है। इसलिए आमजन को जागरूक करने तथा ध्वनि तथा प्रदूषण में सहायक केमिकल युक्त बमों के निर्माण, स्टोरेज,बिक्री, तथा प्रयोग पर सख्ती से नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को जनहित में तत्काल आदेश जारी करने का कष्ट करें। इससे वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि जिला मजिस्ट्रेट तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई हैं। प्रेषक सुशील त्यागी, महासचिव, संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...