Home उत्तराखंड देहरादून ब्रिक्स सम्मेलन की सफलताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भेजा बधाई संदेश
देहरादून

ब्रिक्स सम्मेलन की सफलताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भेजा बधाई संदेश

ब्रिक्स सम्मेलन की सफलताओं में भारत की सकारात्मक भूमिका के निर्वहन प्रधानमंत्री मोदी तथा विदेश मंत्री जयशंकर को संयुक नागरिक संगठन की ओर से भेजा गया बधाई संदेश। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है की विश्वयुद्ध की ओर अग्रसर दुनिया में पारस्परिक सहयोग,अंतरराष्ट्रीय वित्तीय तथा सार्वजनिक राजनीतिक प्रणाली में सुधार आदि विषयो को लेकर भारत के अभिन्न मित्र देश रूस में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की उपलब्धियों पर हमें गर्व है। गैर पश्चिमी देशों में पारस्परिक विश्वास,एकजुटता,मित्रता पर आधारित प्रयास,के पीछे

भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और विश्व शांति की भावनाओं की अवधारणा हैं। ब्रिक्स सम्मेलन की सफलताओं में भारत चीन के नए संबंधों की शुरुआत भी शामिल रही है।सीमाओं पर शांति की नईं पहल से भी विश्व में नया संदेश गया है। पत्र के अंत में आशा प्रगट की गई है की हमारा देश ब्रिक्स के माध्यम से दुनिया के गुटनिरपेक्ष विकासशील,विश्व शांति के पक्षधर अन्य देशों को भी भविष्य में एकजुट करने में भी सफल होगा। प्रेषक:: सुशील त्यागी, महासचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ।

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून-विश्व पृथ्वी दिवस तथा गांधीजी के नमक तोड़ो आंदोलन की 96वीं वर्षगांठ मनाई गई।

विश्व पृथ्वी दिवस तथा गांधीजी के नमक तोड़ो आंदोलन की 96वीं वर्षगांठ...

देहरादून- स्वास्थ मंत्री सुबोध उनयाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने शिष्टाचार भैंट की।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी विधान सभा में माननीय स्वास्थ मंत्री सुबोध उनयाल...