Home उत्तराखंड पौडी पौडी-कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों के नाम से जाने जायेगें स्कूल व कॉलेज?
पौडी

पौडी-कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों के नाम से जाने जायेगें स्कूल व कॉलेज?

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

08 जुलाई 2024 को रिखणीखाल प्रखंड के दो जांबाज सैनिक कठुआ(जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में शहीद हुए थे।जिनके नाम हवलदार कमल सिंह रावत निवासी पापड़ी (नौदानू) तथा शहीद राइफ़ल मैन अनुज नेगी ग्राम डोबरिया हैं। ये दोनों जांबाज शहीद 22 वीं बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स के जवान थे।

माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड की घोषणा के क्रम में शहीदों के नाम के साथ उनके समीपवर्ती स्कूल, कॉलेज के नाम उनके परिजनों ने की थी।

शहीद हवलदार कमल सिंह रावत के नाम के साथ राजकीय इन्टर कॉलेज कर्तिया (पैनों) तथा शहीद राइफ़ल मैन अनुज नेगी के नाम के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार हो।ये दोनों स्कूल/ कॉलेज शहीदों के घर के पास ही हैं, तथा उनकी शिक्षा भी यहीं हुई।

अब 4 माह बीतने के बाद भी इन घोषणाओं पर अम्ल नहीं हो सका।एक कहावत है- रात गयी,बात गयी।शहीदों के परिजन आवश्यक दस्तावेज व प्रमाणपत्र पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। ये कैसा सैनिक सम्मान व श्रद्धांजलि थी।शहीद की अन्तेष्टि के समय नारे तो खूब लग रहे थे कि जबतक सूरज चांद रहेगा, अमुक शहीद का नाम अमर रहेगा।उस समय कहा गया था कि बलिदानियों के आश्रितों को स्वतः नौकरी व आसानी से नाम पर होगें स्कूल/कॉलेजों के नाम। लेकिन घोषणाएं कागजों में ही दबी रह गयी। वो गाना है न  “क्‍या हुआ तेरा वादा वो कसम वो ईरादा”

दीपो के पर्व दीपावली की आप सभी को पहाडो की आवाज परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकानाऐ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...