Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्‍वर- महात्‍मा गाँधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।
चमोली

गोपेश्‍वर- महात्‍मा गाँधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

आज 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गाँधी जी की 155 वीं एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वीं  के अवसर पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर संस्थान गोपेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डॉ0 अमित अग्रवाल जी, कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल जी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री ओमवीर सैनी जी एवं श्री अभिषेक अग्रवाल जी द्वारा महात्मा गाँधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा मे मालायर्पण किया गया। जिसमें संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं के द्वारा महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संस्थान के निदेशक डॉ.अमित अग्रवाल जी द्वारा संस्थान के समस्त शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनायें प्रेषित की एवं उनके द्वारा देश की आज़ादी के लिए दिए गए विभिन्न योगदानो से भी अवगत कराया। कार्यक्रम मे कु0 मुस्कान खत्री के द्वारा राम धुन (रघुपति राघव राजा राम) गाई गई। अंत मे सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल जी, कार्यक्रम की संयोजिका कु0 आकांशा चौधरी, अन्य सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...