Home Uncategorized हरीद्वार-उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय मे शिक्षक दिवस समारोह का अयोजन
Uncategorized

हरीद्वार-उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय मे शिक्षक दिवस समारोह का अयोजन

शहर के स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में वीरवार को प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता पदम प्रसाद सुवेदी(पूर्व प्राचार्य श्री गरीब दासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार) को माननीय कुलपति जी और कुलसचिव जी द्वारा स्वागत किया गया।तथा कुलपति जी व कुलसचिव जी द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र सप्रेम भेट किया।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंगलाचरण श्री सागर खेमरिया जी स्वागतवचन डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. पद्म प्रसाद सुवेदी जी के उद्धबोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस (5 सितंबर) के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।और साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छात्रों जीवन,धार्मिक जीवन एवं गुरू शिष्य परम्परा आदि विषयों से अवगत कराया।
* भारतीय दर्शन से अवगत।
* ⁠वेदान्त दर्शन के सिद्धांतों सेअवगत कराया ।
* ⁠5 सितम्बर 1888 में जन्म हुआ।
* ⁠सर की उपाधि उन्हें विदेश में मिली।
* ⁠भारतीय वैदिक सनातन,धर्म दर्शन की शिक्षा ली।
* ⁠जर्मन में पढ़ने का मौक़ा मिला लेकिन उन्होंने इस वचन को स्वीकार नही किया।उन्होंने कहा मैं पढ़ाने ही आ सकता हूँ लेकिन पढने नहीं।
* ⁠ब्रोम यूनिवर्सिटी कनाडा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने भारतीय दर्शन को पढाया।
* ⁠भारत की गरिमा हमारी भारतीय दर्शन से हैं।
* ⁠सर्वजन सुखाय,सर्वजन हिताय


* ⁠गुरू शिष्य परम्परा = गुरू और शिष्य की कर्मनिष्ठा,कर्मणता तथा गुरू शिष्य के सम्बन्ध से छात्रों को अवगत कराया।
तत्पश्चात् अध्यक्षीय उद्धबोधन मा॰ कुलपति महोदय जी द्वारा ज्ञान,विज्ञान,(धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष) शिक्षन,कौशल,व छात्रजीवन व गुरू शिक्षा परम्परा में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी एवं महान शिक्षक,दार्शनिक और राजनेता थे।
उनका दार्शनिक विचार अध्यात्मवाद,मानववाद एवं तर्कवाद शामिल थे।तथा शिक्षक के रूप में शिक्षण शैली में छात्रों को अवगत करनाया।
उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए प्रेरित करना एवं पुस्तकालयो मे गहन अध्ययन करने का मार्ग बताया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरुण कुमार मिश्र द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग एवं शिक्षा शास्त्री विभाग में भी छात्रों ने शिक्षक दिवस मनाया ।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री गिरीश कुमार अवस्थी जी द्वारा सामूहिक शान्तिपाठ के उपरान्त सम्पन्न हुआ।

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...