Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुआ फूड फेस्टिवल
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुआ फूड फेस्टिवल

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड विभाग में लोकल फूड फेस्ट, रस्यांण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम व्यावसायिक कौशल संवर्धन, ईपीसी की गतिविधि के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस गतिविधि के दौरान अलग-अलग समूह जैसे सम्मौण, भागीरथी अलकनंदा, माणा, केदारखंड, हर की दून, पिंड दा ढाबा, डांडी काठी आदि द्वारा गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के अनेक व्यंजन बनाए गए और उनका प्रदर्शन किया। सभी संबंधित प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र की वेशभूषा भी धारण की हुई थी।

विभिन्न समूह द्वारा अनेक व्यंजन परोसे गए, जिनमें मुख्य रूप से पतुडे़, भांग की चटनी, झंगोरे की खीर, भरी रोटी, मंडवे की रोटी, चैसू , भट्ट की दाल, लाल भात, मंड़ुए का हलवा’, ‘झंगोरे की खीर’, ‘स्वाले की पूरी’, ‘गहत का फनू’, ‘मुंगरी की पटूंगी’ और ‘गहथ की रोटी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो केएस नेगी द्वारा सभी समूह के स्टॉलौं का निरीक्षण किया गया।

बीएड विभाग की विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक प्रो. स्वाति नेगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राएं विभिन्न पहाड़ी व्यंजन न केवल देखते हैं बल्कि एक दूसरे समुदायों एवं उसमें बनने वाले व्यंजनों से भी परिचित होते हैं और उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थ न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले भी हैं।

इस कार्यक्रम में प्रो. चंद्रावती जोशी, प्रो. अमित जायसवाल, डॉ अखिलेश कुकरेती, डा विधि ढोंडियाल, डॉ सरिता पवार, डा रंजू बिष्ट, डा रमाकांत यादव, आदि उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...