Home दिल्‍ली एन सी आर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान-2026 से सम्मानित शिक्षक का सम्मान हुआ दिल्ली के गढ़वाल भवन में
दिल्‍ली एन सी आर

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान-2026 से सम्मानित शिक्षक का सम्मान हुआ दिल्ली के गढ़वाल भवन में

दरवान सिंह रावत

5 सितंबर, 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के 82 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिनमें से पूरे उत्तराखण्ड से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद विकास क्षेत्र नैनी डांडा, पौड़ी गढ़वाल के एकमात्र प्रधानाध्यापक श्री गबर सिंह बिष्ट भी रहे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री गबर सिंह बिष्ट जी का आज दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने गढ़वाल भवन में भव्य सम्मान व अभिनंदन किया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात

इस अवसर पर सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने कहा कि यह अवसर केवल सम्मान करने का नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की मिट्टी से निकले एक शिक्षक की उपलब्धि पर समूचे प्रवासी उत्तराखंड समाज के गर्व और सम्मान की अभिव्यक्ति का है। आज श्री गबर सिंह बिष्ट जी का गढ़वाल भवन में सम्मान कर सभा स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। आज श्री गबर सिंह बिष्ट जी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षकों की सूची में शामिल होना समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित किया है कि पद छोटा-बड़ा नहीं होता, बल्कि उस पद पर रहकर समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए किया गया कार्य व्यक्ति को बड़ा बनाता है।

इस अवसर पर सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी, सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह असवाल, वाइस आफ माउंटेन के पत्रकार जगमोहन सिंह रावत, संध्या रावत, जसवंत सिंह रावत, गढ़वाल भवन मैनेजर धीरेन्द्र सिंह गुसांई व सम्मानित होने वाले शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी विशेष रुप से उपस्थित रहीं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...