Home दिल्‍ली एन सी आर लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026 गढ़वाल भवन में किया सम्मानित शेवता सजवाण को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026 गढ़वाल भवन में किया सम्मानित
दिल्‍ली एन सी आर

लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026 गढ़वाल भवन में किया सम्मानित शेवता सजवाण को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026 गढ़वाल भवन में किया सम्मानित

रिपोर्ट डी एस नेगी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। व्यस्तता के कारण उनकी माता श्रीमती उषा सजवाण पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण जो की गढवाल भवन के काय॔कारणी सदस्य भी है ने बेटी की ओर से सम्मान ग्रहण किया।
सम्मान समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं तथा देवेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्यों और समाज के लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

वक्ताओं ने कहा कि शेवता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने परिश्रम और लगन से परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवतियों को भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

गढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और आभार के साथ हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

बच्चों की जुबान पर गढ़वाली-कुमाऊँनी, दिल में बसी उत्तराखंड की पहचान!

लोनी, गाजियाबाद, 17 अगस्त 2026।अलकनंदा कॉलोनी, इलायचीपुर, रामपार्क विस्तार, लोनी में संचालित...

दिल्‍ली-80 साल बाद भी विकास से कोसों दूर उत्तराखंड: उक्रांद ने स्वतंत्रता दिवस पर सरकारों को घेरा

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद), दिल्ली प्रदेश द्वारा...