Home उत्तराखंड पौडी पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
पौडी

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी विभाग की छात्रा तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजनों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
तनीषा रावत ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की। लगातार तीसरी बार यूजीसी-नेट उत्तीर्ण करना उनकी शैक्षिक प्रतिभा और विषय के प्रति समर्पण को दर्शाता है। तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के सकारात्मक अकादमिक वातावरण तथा प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी ने तनीषा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम और लगन का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। मनमोहन सिंह रावत और वनीता देवी निवासी भैड़गाँव, संगलाकोटी, पौड़ी गढ़वाल के घर जन्मी तनीषा की प्राथमिक शिक्षा गाँव के राजकीय विद्यालय और माध्यमिक जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से हुई है। उनके पिता निजी कंपनी में सेवारत हैं व माता गृहिणी हैं।
तनीषा की सफलता पर उनके परिजनों, गुरुजनों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे

  1. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  2. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  3. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  4. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...