Home दिल्‍ली एन सी आर गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।
दिल्‍ली एन सी आर

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा

उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा अध्यक्ष नरेश देवरानी के नेतृत्व में आज प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) माननीय श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन उत्सव भवन, गायत्री भवन, 80 फुटा रोड, शालीमार गार्डन साहिबाबाद में किया गया।

समारोह में समिति के अध्यक्ष नरेश देवरानी, पूर्व राज्य मंत्री राम प्रताप शर्मा,बालकृष्ण भट्ट जी, धर्मानंद देवली,सुरेंद्र रावत,महेश मोलखी, नागेंद्र भंडारी,विजय जुगरान, चंद्र मोहन केमनी, प्रदीप देवली, सुमन सती, मुन्नी कांडपाल, शिप्रा शर्मा सोहन कठैत,सुनील मिश्रा, मित्रनंद डिमरी अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उत्तराखंड समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय श्री ओम प्रकाश भट्ट जी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथि ने उत्तराखंड समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखंड भ्रातृ समिति द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

समारोह को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उत्तराखंड भ्रातृ समिति की ओर से माननीय अतिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...

श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी की वतन वापसी हेतु आर्थिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों की सूची

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी पिछले 9 वर्षों...

दिल्ली में आरोग्य भारती का बड़ा संकल्प: ‘केवल इलाज नहीं, बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली बने प्राथमिकता’

आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत का प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; दिल्ली के...