चमोली- आरटीआई मे हुआ- खुलासा कि सूचना देने पर लापरवाही
रिपोर्ट कमलेश पुरोहित
विकासखंड नारायणबगड़ जनपद चमोली के द्वारा सूचना अधिकार के तहत सूचना देने में विकासखंड नारायणबगड़ से सूचना अधिकार के तहत सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह विकासखंड से सूचना चाही गई थी जिसमें सूचना कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि लोक सूचना अधिकारी नारायण बगड़ द्वारा सूचनाएं देने मे लापरवाही बर्ती गई है जबकि मेरे द्वारा सूचना के संबंध में पूर्ण शुल्क ₹2600 जमा करवाया गया शुल्क जमा करने के बाद मुझे 1300 प्रश्नों की सूचना दी जानी चाहिए थी परंतु लोक सूचना अधिकारी नारायणबगड़ द्वारा जो सूचनाएँ मुझे प्राप्त करवाई गई है वह सूचना मे कोई भी पृष्ठ RTI तह सत्यापन मोहर नहीं लगी है और ना ही सूचना पत्र देने वाले अधिकारि के हस्ताक्षर से दिया गया है कई पृष्ठ आधे अधूरे व मिस प्रिंट दिये गये जो कि नियम विरुद्ध है जिसमें सूचना अधिकार के नियमों की अवहेलना है स्पष्ट तौर सही सूचनाये मुझे प्राप्त होती तो विकास खंड हो रहे गडबडी का उजागर हो सकता है प्रतित होता है कि मुझे सही सूचना इसलिए नहीं दी जा रही कि किसी बड़े
तथ्यों को छुपाने के लिए इस प्रकार कि गतिविधि की जा रही है जबकि मेरे द्वारा पूर्ण शुल्क जमा करने के पश्चात अपील भी चाहि गई है परंतु अभी तक सत्यापित सूचनाये प्राप्त नहीं हुई है इस पूरे प्रकरण पर लोक सूचना अधिकारी विकास खंड नारायणबगड के द्वारा अवगत किया गया कि सूचना चाहने वाले व्यक्ति को सूचनाओं पूर्ण दी गई है परंतु कुछ मिस प्रिंट और सत्यापन रह गया था जिस पर प्रार्थी ने अपील कि है विकास खंड से पूर्ण सूचना प्राप्त कर सकते हैं खंड विकास अधिकारी नारायणबगड!
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





