पश्चिमी विनोद नगर में उत्तराखण्डी (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) भाषाओं की कार्यशाला का शुभारंभ
विगत 11 वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रेट मिशन स्कूल, पश्चिमी विनोद नगर में उत्तराखण्डी (गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी) भाषाओं की कार्यशाला का शुभारंभ रविवार, 24 मई, 2026 से हुआ है इस वर्ष की कार्यशाला 9 अगस्त, 2026 तक लगेंगी। यह कार्यशाला प्रत्येक रविवार सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक लगेगी। डॉ विनोद बछेती जी के संरक्षण में उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली एवं डीपीएमआई के माध्यम से यह कक्षाएं हर साल गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित की जाती हैं। आज उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों सहित दिल्ली एनसीआर में लगभग 50 जगहों पर इन कार्यशालाओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। संचालन समिति के प्रमुख दयाल सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष कार्यशालाओं में कक्षा के अंत में रोज एक प्रतियोगिता होगी जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कल कार्यशाला में लगभग 50 बच्चों ने दाखिला लिया। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सतेश्वरी जोशी एवं भूपेश शर्मा जी सह संयोजक उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





