Home दिल्‍ली एन सी आर मातृ दिवस पर मातृ शक्ति को पहाड़ की बेटी बंदना का बेशकीमती उपहार:एशियन कबड्डी लीग का महिला संस्कण लॉच
दिल्‍ली एन सी आर

मातृ दिवस पर मातृ शक्ति को पहाड़ की बेटी बंदना का बेशकीमती उपहार:एशियन कबड्डी लीग का महिला संस्कण लॉच

गुरुग्राम , मातृ दिवस के अवसर पर पहाड़ की बेटी बंदना जुयाल डोभाल ने देश और दुनिया की बेटियों का कबड्डी खेल से जुड़ने का आह्वान किया है। गुरुग्राम में पांच सितारा होटल लीला में एशियन कबड्डी लीग महिला लॉच करते हुए एशियन कबड्डी लीग महिला की संस्थापक बंदना जुयाल डोभाल ने बताया कि महिला कबड्डी की प्रतियोगिताओं में एशियन कबड्डी लीग महिला के आगाज के साथ ही महिला कबड्डी की सीमित प्रतियोगिताओं में बढ़ोतरी होगी। जिससे कि महिला कबड्डी खिलाड़ियों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। बंदना ने बताया कि एशियन कबड्डी लीग महिला में देश-विदेश की टीमें शिरकत करेंगी। जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ी शिरकत करेंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अर्जंटीना, नोर्बे, केन्या, जर्मनी सहित साउथ ईस्ट एशिया के चार-पांच देश और मिडिल ईस्ट के तीन-चार देशों की महिला खिलाड़ी भी अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर की लीग की सह-संस्थापक प्रीति श्रीवास्तव, चैयरमैन डॉक्टर प्रवीण शेट्टी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य संदेश यादव भी मौजूद थे। चैयरमेन डॉक्टर प्रवीण रेड्डी ने एशियन कबड्डी लीग महिला की लॉचिंग को महिला कबड्डी के खेल के लिए अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इससे कबड्डी के खेल में युवतियों की प्रोत्साहन मिलेगा। सह-संस्थापक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी अगस्त महीने से लीग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य संदेश यादव ने भारत में कबड्डी खेल के एतिहासिक पहलू और भविष्य पर अपनी बात कही।

  1. अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे
  2. jagjigyasu@gmail.com  8851979611 
  3. पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains
  4. https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  5. व्‍हाटउप पर जुडे https://chat.whatsapp.com/HgYLKDwpTKi4FIQ8fFNmzA

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...