पौडी

पौड़ी:जंगली जानवरों का आतंक,चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी डीएम स्वाति एस भदौरिया से की मुलाकात।

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी

पौड़ी: जनपद पौड़ी के चौंदकोट क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी ने क्षेत्र को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है। सोसायटी के महासचिव कविंद्र ईष्टवाल ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। जिसके चलते ग्रामीण खेतीबाड़ी छोड़कर पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने ग्रामीणों की
समस्याओं के समाधान को समुचित कदम उठाए जाने की मांग की।

मंगलवार को चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव कविंद्र ईष्टवाल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात
की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जिले के चौंदकोट चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार, भालू, सूअर, बंदर, लंगूर आदि जंगली जानवरों की दहशत बनी हुई है। बीते दो-तीन सालों से क्षेत्र में गुलदार ग्रामीणों को निवाला बना रहा है। साथ ही आए दिन पशुओं को मार रहा है। जबकि अन्य जंगली जानवर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे ग्रामीण खेती छोड़कर पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित वन विभाग की गश्त करवाए जाने, हिंसक जानवरों की जियो टेगिंग किए जाने की मांग की। कहा कि गुलदार व भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाते हुए फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जंगली जानवरों को मारने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। महासचिव ईष्टवाल ने ग्रामीणों की फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में घेरबाड़, सोलर फैसिंग के लिए अनुदान दिए जाने, गुलदार प्रभावित आबादी क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की। कहा कि जंगली जानवरों से फसलों के नुसान और मवेशियों के मारे जाने पर समय पर उचित मुआवजा दिया जाए।

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे

jagjigyasu@gmail.com  8851979611 

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Related Posts