पौडी

कल्जीखाल बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नदारद, सीडीओ ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल की क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। यह बैठक बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई।।
सीडीओ गिरीश गुणवंत ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर क्षेत्र में जाकर जनप्रतिनिधियों से मिलने और उनकी समस्याओं की प्रगति रिपोर्ट बीडीसी सदन को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखने को कहा है। बीते मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से मिलकर जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। हालांकि बुधवार को हुई बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी कम रही। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिरों प्रीति नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार,खंड विकास अधिकारी चन्द्र प्रकाश बलूनी ,एडीओ पंचायत अरुण रावत,प्रदीप रावत दुर्गा प्रसाद भट्ट,एसडीओ विद्युत मुकेश कुमार,सहायक अभियंता फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
उत्तर

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर चिंता
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने भी इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा। यह मुद्दा पिछली बैठकों में भी उठता रहा है, जहां जिला स्तरीय अधिकारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
कनिष्ठ प्रमुख दीपक असवाल ने अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों के सवालों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस रवैये के कारण बीडीसी सदन से जनप्रतिनिधियों का विश्वास कम हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय डबराल ने भी इस बात पर जोर दिया कि यह समस्या पुरानी है और बार-बार दोहराई जा रही है। जनप्रतिनिधियों का मानना है कि अधिकारियों की अनुपस्थिति से विकास कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Related Posts