Home उत्तराखंड चमोली चमोली-प्राथमिक शिक्षक संघ’ द्वारा जिला शिक्षक भवन गौचर में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
चमोली

चमोली-प्राथमिक शिक्षक संघ’ द्वारा जिला शिक्षक भवन गौचर में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

जनपद चमोली में ‘प्राथमिक शिक्षक संघ’ द्वारा जिला शिक्षक भवन गौचर में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सहभागिता की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पारंपरिक पहाड़ी गीतों और होली के भजनों के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक धार्मिक मांगल ‘ दैणॉ होया खोली का गणेशा ‘ से प्रारम्भ कर होली के पारंपरिक गीतों से समा बांधा । शिक्षकों ने ‘बैठकी होली’ और ‘खड़ी होली’ के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। सुशील राज के मधुर गीत- संगीत से होली का मधुर समा बांधा गया। सुशील राज के साथ तबले पर थाप दिया भाई हरीश कुमार ने ।
संघ के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। व्यस्त शिक्षण कार्य के बीच यह पल मानसिक ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। रंग-गुलाल के बीच शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता और संगठन की मजबूती पर भी विचार-साझा करने के साथ कहा शिक्षक समाज का दर्पण है और होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ भेदभाव मिटाने का भी प्रतीक है इस मिशन को कायम किया संगठन द्वारा आहूत होली मिलन कार्यक्रम के साथ ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने होली के अवसर पर विशेषकर घर और दुकानों में बनायी जाने वाली विशेष मिठाई गूंजिया का आनंद लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, दिगंबर सिंह नेगी जिला मंत्री मुकेश नेगी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फर्सवान, नंदानगर के अध्यक्ष प्रेम नौटियाल, कर्णप्रयाग के ब्लॉक मंत्री दिनेश बिष्ट, जनपद संगठन मंत्री और संगीतकार सुशील राज, वरिष्ठ सलाहकार रणबीर नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुबीर बिष्ट, हरीश कुमार, रविदर्शन तोपाल, रविंद्र चौहान समेत ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने एक-स्वर में शिक्षा जगत के कल्याण और जनपद के विकास का संकल्प लिया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...