Home उत्तराखंड पौडी बीरोंखाल-ग्राम सभा मटकुण्डा मे वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित।
पौडी

बीरोंखाल-ग्राम सभा मटकुण्डा मे वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित।

ग्राम सभा मटकुण्डा, नऊ बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल में 22 फरवरी 2026 को 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सभा मटकुण्डा में अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह रावत जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर दिल्ली समिति की कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा अपने गाँव के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक एवं शुभचिंतक होते हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। वरिष्ठ नागरिक हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत होते हैं।

आज ग्रामवासी उनके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के कारण ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं तथा देश के अनेक क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं।

यह आयोजन समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि हमें अपने वरिष्ठ नागरिकों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए और सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। इससे पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को भी बल मिलता है।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...