Home दिल्‍ली एन सी आर नोएडा- हुड्कया बोल पहाड़ की संस्कृति के अनमोल स्वर: प्रोफेसर वेदवाल
दिल्‍ली एन सी आर

नोएडा- हुड्कया बोल पहाड़ की संस्कृति के अनमोल स्वर: प्रोफेसर वेदवाल

सौरव कबटियाल की रिपोर्ट

साल 2026 की विदाई बेला पर दिल्ली-एनसीआर मे रह रहे राजपत्रित अधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों से सम्बंधित विशिष्ट जनों व सामाजिक संगठनों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों ने नोएडा सेक्टर 56 के कम्युनिटी सेंटर में झोडा झूमेलो कौथिग का आनंद लिया। भेटो पहाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित झोड़ा झूमेलो कौथिग में दिल्ली एनसीआर के प्रवासी उत्तराखंडियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि डाक्टर वी. के. तिवारी, चेयरमैन एवं संस्थापक, तिवारी आई सेंटर नोएडा,पी एन शर्मा अध्यक्ष वासुकी फांउडेशन और डॉ के.सी.पांडे, विश्व विख्यात जादूगर थे।
कौथिग का मुख्य आकर्षण भुवन रावत का हुडका वादन रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर प्रदीप कुमार वेदवाल ने कहा कि हुडका उत्तराखंड के लोक वाद्ययंत्रो में बहुत प्रचलित वाद्ययंत्र है। ऐसे में गायक-गायिकाओं के हुड्या बोल पहाड़ की माटी की महक बिखरने का काम करते हैं। प्रोफेसर वेदवाल ने हुड्कया बोल को पहाड़ की लोक संस्कृति अनमोल स्वर बताया।

कौथिग में स्थानीय कलाकार गायक ऋषभ खंडूरी, नृत्याँगना अनुष्का सुंदरियाल, अपेक्षा डोबरियाल, पृषा नेगी और विद्या रावत-भावना उप्रेती की झोड़ा नृत्य टीम ने सभी उपस्थित प्रवासी बन्धुओं का अपनी प्रतिभा से दिल जीत लिया।
इस आयोजन की सफलता का श्रेय भेटो पहाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीज,इस जे. पी. कवटियाल, चेयरमैन, किशोर चंद उपाध्याय, वाईस चेयरमैन, एस. पी. गौड़, हरीश जुगरान, डी. एस. मेहरा, जी.डी.जोशी, रजनीश गौड़, दिनेश फुलारा, एस.पी.ममगाईं, आनंद पडालिया और उपासना सुंदरियाल को जाता है। बी. सी. गौड़ और हरीश उपाध्याय जी के मार्गदर्शन मे इस आयोजन का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सुंदरियाल ने किया।

भेटो पहाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट 3 जनवरी 2026 को (प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक) गढ़ीखेत, मासी, अल्मोड़ा मे तिवारी आई सेंटर की सहायता से एक दिन का फ्री आई टेस्टिंग कैंप लगाने जा रहा है, जिससे आस पास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

आप सभी को अंंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...