Home Uncategorized कुलदीप नेगी बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव
Uncategorized

कुलदीप नेगी बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय गर्वनिंग बोर्ड नई दिल्ली दवारा कुलदीप सिंह नेगी को आयोग का उत्तराखंड सचिव नियुक्त किया है।

टिहरी गढ़वाल के ग्राम सौन्दकोटी निवासी कुलदीप सिंह नेगी पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी, को उनके अनुभव एवं उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रति किये गये कार्यो को देखते हुये अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग का सचिव नियुक्त किया गया।

कुलदीप सिंह नेगी पूर्व में कई राजकीय विभागों में विभिन्न माध्यमों से सेवाए दे चुके हैं । श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में भी कुलपति के निजी सचिव जैसे अहम पदो के पदीय दायित्वों का भी निर्वाहन श्री नेगी द्वारा किया गया। कोविड में आम- जनमानस की मदद में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। कई मंचों में उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 संतोष बजाज द्वारा कहा गया कि किसी भी तरह के मानवाधिकार उल्लंघनों, उत्पीडन जैसे महिला उत्पीडन, पुरुष उत्पीडन, डोरी/दहेज, हत्या, बलात्कार, यातना, बाल दुव्र्यवहार, श्रम शोषण, धोखाधडी, भ्रष्टाचार , झूठे आरोप, पुलिस प्रशासन द्वारा असहयोग और मैलिक अधिकार का उल्लंघन जैसे अवैध कृत्यों आदि से पीड़ित लोगों की मदद करना और उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग करना है। मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों का सहयोग ही आयोग का प्रथम उद्देश्य है।

नवनियुक्त आयोग के सचिव कुलदीप सिंह नेगी द्वारा अहम जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय गर्वनिंग बॉडी नई दिल्ली का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आयोग के संविधान और सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे

Related Articles

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला

बछेली में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला को बनाया निवाला...

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के खिलाड़ियों ने शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम!

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत संगलाकोटी। विकासखंड एकेश्वर की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...