Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली- राकेश सिंह रावत को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “अंत्योदय सम्मान” से सम्मानित
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली- राकेश सिंह रावत को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “अंत्योदय सम्मान” से सम्मानित

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर 2025 — केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े वरिष्ठ शिक्षक श्री राकेश सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित “अंत्योदय सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान श्री हर्ष मल्होत्रा, राज्य मंत्री (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय) द्वारा शिक्षा सदन, सूरजमल विहार, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह अवसर पं. विष्णु दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक कल्याण फाउंडेशन (पंजीकृत) ने टी.आर. सावनी मोटर्स प्रा. लि. के सहयोग से किया, जिसमें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

श्री रावत की निष्ठा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें विद्यार्थियों और सहयोगियों के बीच विशेष पहचान दिलाई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन में उनके 30 वर्षों से अधिक सेवा ने उनकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उनकी समर्पण भावना को प्रमाणित किया है।

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...